रामनगर, अप्रैल 22 -- रामनगर। साइकिल से विभिन्न देशों की यात्रा पर निकले हरियाणा के महेश ने मंगलवार को कोसी बैराज स्थित एक रेस्टोरेंट में प्रेसवार्ता की और बताया कि उन्होंने 15 जनवरी 2025 को साइकिल यात्रा की शुरुआत की। वह 14 देशों की यात्रा करेंगे। इस यात्रा का मकसद मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता और वैश्विक भाईचारा को प्रमोट करना है। उन्होंने बताया कि उनकी यात्रा भारत, नेपाल, भूटान, वियतनाम, कंबोडिया, थाईलैंड, मलेशिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया, फिलीपींस, ताइवान, चीन, हांगकांग तक होगी। यात्रा की शुरुआत हरियाणा के रेवाड़ी से हुई। उन्होंने दिल्ली होते हुए चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश के नाहन, उत्तराखंड के देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार और फिर रामनगर तक का सफर तय किया है। वह बनबसा होकर नेपाल जाएंगे। ग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.