लखनऊ, जनवरी 27 -- उत्तर प्रदेश के फार्मा और आयुष सेक्टर को वैश्विक बाजार पर स्थापित करने के लिए एक बड़ी पहल शुरू हुई है। कानपुर रोड स्थित सरोजनी नगर औद्योगिक क्षेत्र में सीएसआईआर-सीडीआरआई के वैज्ञानिकों और सरोजनी नगर इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ने मंगलवार को स्थानीय उद्योगों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार करने पर सहमति बनी। इस दौरान सीएसआईआर-सीडीआरआई (केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान) के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. अतुल गोयल और डा. कौशिक ने उद्यमियों को भरोसा दिलाया कि संस्थान अब स्थानीय एमएसएमई इकाइयों को दवाओं और कच्चे माल के वैज्ञानिक परीक्षण में सीधा सहयोग देगा। अब तक छोटे उद्योगों के लिए जो तकनीकी बाधाएं गुणवत्ता सुनिश्चित करने में आड़े आती थीं, उन्हें संस्थान के विशेष मार्गदर्शन से दूर किया जाएगा। इससे स्थानीय उत्पादों की गु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.