भभुआ, मार्च 17 -- मानव भारती हेरिटेज में नीदरलैंड के शिक्षाविद् पीयर्स स्केटिन ने कही शिक्षकों व छात्रों को आधुनिक शिक्षा की नई तकनीक से कराया अवगत भभुआ, एक प्रतिनिधि। आज के वैश्वीकृत युग में हमें विद्यार्थियों को एक अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण प्रदान करना चाहिए, ताकि वह व्यापक सोच विकसित कर विभिन्न संस्कृतियों का अनुभव कर सकें। यह बातें नीदरलैंड से आए शिक्षाविद् पीयर्स स्केटिन ने चांद के मानव भारती हेरिटेज स्कूल में सोमवार को कही। वह शिक्षकों व छात्रों को आधुनिक शिक्षा तकनीक के विविध पहलुओं की जानकारी दे रहे थे। उन्होंने शैक्षणिक सहयोग का एक नया आयाम जोड़ने की इच्छा व्यक्त की और कहा कि आगामी सत्र में हॉलैंड के विद्यार्थियों के साथ एक विशेष संबंध स्थापित किया जाएगा। यह सहयोग न केवल अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विद्यार्थियों के बीच संवाद को बढ़ावा देग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.