लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 15 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। श्री हरिद्वारी वैश्य समिति के चुनाव को लेकर उठे सवालों पर सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट के बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया। समिति अध्यक्ष की ओर से कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है, जबकि दूसरी ओर विकास चौराहा स्थित व्यापारी अनूप गुप्ता ने भी पुलिस को तहरीर देकर अपने साथ कथित रूप से की गई धमकी और मानसिक उत्पीड़न के मामले में रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है। विकास चौराहा स्थित घटिया चाट भंडार के संचालक अनूप गुप्ता का आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा उन्हें डराया-धमकाया जा रहा है और झूठे मुकदमे में फंसाने की बात कही जा रही है। उन्होंने बताया कि नगर की श्री हरिद्वारी वैश्य समिति के तत्कालीन अध्यक्ष द्वारा छह माह में चुनाव कराने का आश्वासन देकर 31 जुलाई तक 100 रुपये जमा कर सदस्य बनन...