हापुड़, जनवरी 14 -- वैश्य समाज महिला मंच उत्तर प्रदेश हापुड़ द्वारा बुधवार को मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया। मंच ने गोशाला में एक गाय दान के निमित्त 31 हजार रुपए नगद भेंट किए। सभी सदस्यों ने इस कार्य में सहयोग दिया। महिला मंच की पदाधिकारियों द्वारा विशेष सहयोग किया गया। संक्रांति, एकादशी एवं माघ मास का पुण्य अवसर पर सदस्यों ने गौ माता का विधि पूर्वक पूजन किया। शॉल, कंबल, माला, घुंघरू, गले की घंटी, चारे के लिए तसला, रेवड़ी आदि सभी गौ माता को भेंट किए। संस्था ने बीमार गांव के उपचार के लिए भी गोशाला को कुछ राशि प्रदान की। इस अवसर पर अध्यक्ष अर्चना कंसल, मंत्री पूनम गुप्ता, कोषाध्यक्ष अनीता गुप्ता, ममता, दीपशिखा, चारू, रश्मि जिंदल, और भावनिता उपस्थिति रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.