हरिद्वार, मार्च 18 -- भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे प्रेमचंद अग्रवाल के समर्थन में वैश्य समाज की समस्त संस्थाओं ने मंगलवार को अग्रसेन चौक पर प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रेमचंद अग्रवाल को जल्द से जल्द मंत्री पद पर बहाल करने की मांग की। इसी मुद्दे पर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान को सौंपा। पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के पक्ष में समस्त वैश्य संस्थाओं ने एकजुट होकर अग्रसेन चौक पर प्रदर्शन किया। इसके साथ ही उन्हें फिर से मंत्री बनाने की मांग की। इसके बाद समाज से जुड़े लोग सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। उन्होंने राज्यपाल को लिखा ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.