पटना, मार्च 28 -- बिहार वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार ने कहा कि रवीन्द्र भवन में रविवार को महिलाओं का सम्मान समारोह सह वैश्य उपजाति एकीकरण सम्मेलन होगा। शुभारंभ बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां करेंगे। जिसमें उन वैश्य महिलाएं को सम्मानित करना है जिन्होंने सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक आदि क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त की हैं। यह बातें डॉ आनंद कुमार ने शुक्रवार को आईएमए हॉल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उदे्श्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने में उनकी मदद करना है। इसी दिशा में समाज के लगभग 50 महिलाओं को सिलाई मशीन नि:शुल्क वितरित किया जाएगा। दूसरा उदे्श्य बिहार वैश्य समाज के 56 उपजातियां को एक एकीकरण करना है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.