रांची, जनवरी 7 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहू ने 14 जिला प्रभारियों की बुधवार को घोषणा की। रांची जिले में हीरानाथ साहू (कार्यकारी अध्यक्ष), उपेंद्र प्रसाद (उप प्रधान महासचिव) एवं चतुर साहू (केंद्रीय महासचिव) को प्रभारी बनाया गया है। रामगढ़ जिले में बीरेंद्र कुमार (प्रधान महासचिव), अशोक गुप्ता (उप प्रधान महासचिव) एवं आदित्य नारायण प्रसाद (केंद्रीय महासचिव) को प्रभारी बनाया गया है। हजारीबाग में ढलन साव (वरीय उपाध्यक्ष), अधिवक्ता रामसेवक प्रसाद (वरीय उपाध्यक्ष), रामाशंकर राजन (केंद्रीय महासचिव) व बसंत प्रसाद (केंद्रीय संगठन सचिव) को प्रभारी बनाया गया है। बोकारो जिला में दिनेश्वर मंडल (केंद्रीय उपाध्यक्ष), रामेश्वर मंडल (केंद्रीय महासचिव) एवं करण मंडल (उपाध्यक्ष, युवा मोर्चा) को प्रभारी ब...