रामगढ़, दिसम्बर 18 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा का शपथ ग्रहण समारोह 20 दिसंबर को रजरप्पा स्थित होटल संस्कार में आयोजित होगा। इसमें मोर्चा के नवनियुक्त केंद्रीय पदाधिकारियों के अलावा सदस्य, जिलाध्यक्ष और सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु शपथ दिलाएंगे। संयुक्त रूप से इसकी जानकारी देते हुए केंद्रीय समिति सदस्य मुकेशलाल सिंदूरिया और भुनेश्वर साव ने बताया कि शपथ ग्रहण के पश्चात केंद्रीय समिति की विस्तारित बैठक होगी। इसमें आगे की रणनीति और कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श कर कई अहम निर्णय लिए जाएंगे। शपथ ग्रहण का कार्यक्रम दोपहर साढ़े 12 से शुरू होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.