हापुड़, जनवरी 19 -- वैश्य कर्मचारी कल्याण समिति की वार्षिक सभा एसएसवी इंटर कॉलेज में आयोजित की गई। मंत्री लक्ष्मी राम कंसल ने पूरे वर्ष में किए गए कार्यो की जानकारी दी। नए सदस्यों का परिचय कराया गया। 80 वर्ष से ऊपर के सदस्यों का सम्मान किया गया। डा.राजेश गुप्ता ने कहा कि इस संस्था ने मुझे बहुत सम्मान दिया है। आगामी कार्यक्रम में संस्था ने वैश्य समाज के जो बंधु किसी सेवा में कार्यरत हैं उनसे जुड़ने का आवाहन किया गया। सभी सदस्यों को उपहार वितरित किए गए। प्रधान गिरीश अग्रवाल ने मेधावी छात्रों को समाज कार्य में रुचि लेने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...