संभल, फरवरी 2 -- वैश्य एकता मंच संभल की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार की देर शाम शहर के एक रिसोर्ट में भव्य आयोजित किया गया। शुभारंभ वरिष्ठ संस्थापक सदस्य नरेंद्र अग्रवाल, पवन रस्तोगी एडवोकेट सहित अन्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। इसके पश्चात नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की तथा स्वागत गान के माध्यम से अतिथियों का अभिनंदन किया। समारोह में मंच के संरक्षक पवन रस्तोगी एडवोकेट ने वैश्य एकता मंच की समस्त कार्यकारिणी को उनके पदों की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष अवधेश वार्ष्णेय, अजय अग्रवाल, महामंत्री अजय गुप्ता सर्राफ, उपमहामंत्री अजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष सचिन गुप्ता, संगठन मंत्री संजय गुप्ता एवं मंत्री आकाश अग...