हाजीपुर, फरवरी 14 -- वैशाली। वैशाली स्थित 132/33 केवी ग्रिड उपकेंद्र में निर्धारित मेंटेनेंस कार्य को लेकर शनिवार को वैशाली ग्रीड से विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। इसकी जानकारी सहायक कार्यपालक अभियंता रवि कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि शनिवार की सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक 33 केवी बसरा फीडर एवं 33 केवी अमृतपुर फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी। इन दोनों फीडरों से जुड़े सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे सुबह 10 बजे से पहले अपने आवश्यक कार्यों का निष्पादन कर लें,ताकि असुविधा से बचा जा सके। मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद निर्धारित समय पर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...