हाजीपुर, दिसम्बर 2 -- वैशाली । संवाद सूत्र थाना क्षेत्र में विगत एक सप्ताह के अंदर दो हत्या एवं एक लूट से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। यहां गोपालपुर चौक स्थित एक निजी कोचिंग संस्थान के हॉस्टल में सात वर्षीय बच्चे की हत्या कर दी गई थी। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा जमकर हो हल्ला एवं नारेबाजी की गई थी। पुलिस ने इस मामले में हॉस्टल संचालक एवं वार्डन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस घटना के तीन दिन बाद ही चकअहलाद पोखर चौक पर सोना चांदी दुकानदार की निर्मम हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस घटना के ठीक दो दिन बाद फिल्मी स्टाईल मे हथियार के बल पर अति भीड़भाड़ वाले चौक मदरना चौक से करीब 10 लाख रुपए का जेवरात हथियार के बल पर लूट लिया गया। दिनदहाड़े हुई।...