नई दिल्ली, नवम्बर 16 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। वैशाली सेक्टर- 4 स्थित कृष्णा वाटिका में रविवार को बचपन का खेल 55 के तहत पिट्ठू ग्रुप का फाइनल पिट्ठू मैच खेला गया। इसमें वैशाली के रॉयल्स क्लब और लायंस क्लब के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें लायंस क्लब ने रॉयल्स क्लब को 15-7 के अंतर से पराजित किया। लायंस क्लब से शेषण मैन ऑफ द मैच रहे।इस मौके पर हरमिंदर सिंह, डॉ सुनील वैध, डॉ अपर्णा गुप्ता, नीलम भारद्वाज समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...