बगहा, फरवरी 21 -- नौतन, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय के स्कूली बच्चों का एक दल मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत शैक्षिक परिभ्रमण के लिए वैशाली रवाना हुआ है।इस यात्रा का उद्देश्य बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ साथ व्यावहारिक और सांस्कृतिक ज्ञान प्रदान करना है। शैक्षणिक यात्रा वाहन को विधालय के प्रधानाध्यापक सुरेश राम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शिक्षक विनोद सिंह, शम्भू यादव,सरिता कुमारी सहित अन्य शिक्षक भी बच्चों के साथ वैशाली की ओर शनिवार को प्रस्थान किए। वैशाली पहुंचने पर बच्चों को चौमुखी महामंदिर सहित प्राकृतिक स्थलों का भ्रमण कराया गया।यह भ्रमण बच्चों को ऐतिहासिक और प्राकृतिक महत्व के स्थानों से परिचित कराने के लिए आयोजित किया गया है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया कि इस अभियान का मुख्य लक्ष्य छात्रों ...