मोतिहारी, दिसम्बर 16 -- पताही। वैशाली पुलिस ने पताही थाना पुलिस के सहयोग से पताही झंडा चौक से एक अपहृत लड़की को बरामद कर अपने साथ वैशाली ले गई। पताही थानाध्यक्ष बबन कुमार ने बताया कि वैशाली जिला के करथाहा थाना क्षेत्र के एक गांव से विगत दिनों एक लड़की का अपहरण हुआ था। लड़की के परिजनों ने करथाहा थाना में आवेदन देकर केस दर्ज कराया था। लड़की का लोकेशन पताही झंडा चौक मिला। उसके आधार पर थाना की टीम पताही थाना पहुंच बरामद कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...