हाजीपुर, जनवरी 30 -- वैशाली जिला को 1330.83 मेट्रिक टन यूरिया उर्वरक का आवंटन प्राप्त हुआ है। जिसका वैशाली जिला के सभी 16 प्रखंडों में फसल अच्छादन के अनुसार उपावंटन कर दिया गया है। उप आवंटित उर्वरक (यूरिया) की मात्रा एवं वितरण सत्यापन के लिए प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। यह जानकारी जिला कृषि पदाधिकारी ने दी है। बताया है कि भगवानपुर के लिए 94 मेट्रिक टन, बिदुपुर के लिए 82, चेहराकला के लिए 51, देसरी के लिए 33, गोरौल के लिए 52, हाजीपुर के लिए 80, जन्दाहा के लिए 92. लालगंज के लिए 96, महनार के लिए 62, महुआ के लिए 112, पटेढ़ी बेलसर 57.83, पातेपुर प्रखंड के लिए 180, राघोपुर के लिए 130, राजापाकर के लिए 59, सहदेई बुजुर्ग के लिए 42 एवं वैशाली के लिए 108 मेट्रिक टन यूरिया उर्वरक का आवंटन किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.