हाजीपुर, फरवरी 5 -- हाजीपुर। संवाद सूत्र जिले में शब-ए-बारात शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। हाजीपुर में शहीद-ए-आज़म कमिटी,वैशाली के तत्वावधान में शब-ए-बारात का पर्व पूरे अकीदत और अमन-ओ-शांति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभी मस्जिदों और कब्रिस्तानों में रात भर इबादत,फातिहा और दुआओं का सिलसिला जारी रहा। माना जाता है कि शब-ए-बारात रहमत,मग़फिरत और निजात की रात है,जिसमें लोग अपने मरहूमीन के लिए दुआ करते हैं और अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं। कमिटी के सचिव मोहम्मद नसीम अहमद ने बताया कि मज़ारों, मस्जिदों, ख़ानक़ाहों इत्तेयादी जगहों पर घूम-घूम कर लोग चिराग़-बत्ती ख़ुशबू वगैर पेश कर दोआ और गुनाहों से माफ़ी मांगी। युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर इबादत में हिस्सा लिया और पूरे इलाके में शांति एवं सौहार्द का माहौल बना रहा। उन्होंने प्रशासन और स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.