हाजीपुर, जनवरी 27 -- वैशाली । सं.सू. वैशाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रोहना गांव में मंगलवार को दिनदहाड़े लूट की घटना सामने आई है। एक माइक्रो फाइनेंस कर्मी से हथियार के बल पर बाइक सवार तीन अपराधियों ने नकद रुपये समेत पर्स लूट लिया और फरार हो गए। पीड़ित की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र स्थित कैश फॉर माइक्रो क्रेडिट कंपनी के कर्मी अभिनंदन कुमार यादव के रूप में हुई है। पीड़ित ने बताया कि वह शुभई गांव से महिला स्वयं सहायता समूह से वसूली कर सरैया ब्रांच लौट रहे थे। इसी दौरान राहिमपुर मध्य विद्यालय के समीप पीछे से ओवरटेक कर एक अपाचे बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उन्हें रोक लिया। अपराधियों ने हथियार दिखाकर वसूली की गई 16,302 नकद राशि लूट ली। इसके अलावा उनकी जेब से पर्स भी निकाल लिया गया, जिसमें 200 नकद के साथ एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.