सहरसा, फरवरी 9 -- सहरसा। ललितग्राम-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस में शनिवार को टीटीई और महिला यात्री में झड़प हो गई। झड़प की वजह बिना टिकट के एसी कोच में महिला यात्री का सवार होना बना। बताया जा रहा है कि सकेंड एसी कोच से महिला यात्री को जनरल कोच में जाने की कहने के बाद वे थर्ड एसी कोच में जा बैठी थी। थर्ड एसी कोच में उसे बैठा देख टीटीई गुस्सा गए और उसे फौरन जनरल कोच में जाने के लिए कहा। इस बात को लेकर ही दोनों के बीच उत्पन्न विवाद धक्का मुक्की में तब्दील हो गया। इस बीच कुछ यात्रियों ने इसका वीडियो भी बना लिया। जिसमें महिला के चेहरे पर खरोंच के निशान नजर आ रहे हैं और उस पर हेंडीप्लास्ट लगाते हुए वह दिख रही है। जबकि टीटीई के मोबाइल पर हाथ मारती महिला दिख रही है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। चर्चा इसकी भी है कि उक्त महिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.