फिरोजाबाद, फरवरी 10 -- टूंडला में वैशाली एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे मां बेटे के साथ उस वक्त रेल यात्रियों ने मारपीट की। जब टूंडला स्टेशन आने पर बोगी का गेट खोलने के लिए दरवाजे के सहारे रखे सामान को हटाया। मंगलवार को एक महिला अपने 24 वर्षीय बेटे के साथ टूंडला के लिए वैशाली एक्सप्रेस में सवार हुई थी। भीड़ के चलते मां और बेटे जनरल बोगी में खड़े होकर आ रहे थे। उसी दौरान उसने दरवाजा बंद करके उसके सहारे अपना सामान रख दिया था। टूंडला रेलवे स्टेशन आते ही मां के साथ चल रहे बेटे ने दूसरे यात्री के सामान को हटा दिया और गेट खोल दिया। इसी बात को लेकर दूसरे रेलयात्री ने बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव करने आई मां के साथ भी मारपीट की। बेटे ने मां को किसी तरह जनरल बोगी से बाहर निकाला। मारपीट की घटना का किसी रेलयात्री ने वीडियो बना सोशल मीडिया पर व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.