मुरादाबाद, मार्च 23 -- अग्रवैश्य प्रगतिशील वैवाहिक जनकल्याण समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन में रविवार को ग्यारह रिश्ते तय हुए। दिल्ली रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में समापन दिवस पर पदाधिकारियों ने परिवारों को शुभकामनाएं दीं। सम्मेलन में हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के कई जिलों से युवक-युवती पहुंचे। पारस्परिक परिचय करके युवक-युवतियों ने अपने जीवन साथी को चुना। चुने हुए ग्यारह रिश्तों में से दस ने अपनी व्यवस्था से कुछ दिन बाद विवाह करने का निर्णय लिया। संजय अग्रवाल, विवेक गोयल, विवेक अग्रवाल, नेहा सिंघल, राहुल अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, रश्मि गोयल, मीनाक्षी अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, एकता गुप्ता, आरती, विजय आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.