काशीपुर, अप्रैल 14 -- जसपुर, संवाददाता। डोली वेलफेयर फाउंडेशन से संचालित अपना घर महिला आश्रम के दूसरे सम्मान समारोह में 104 वर्षीय वृद्धा के साथ वैवाहिक जीवन के 60 साल पूराा करने वाले जोड़ों को सम्मानित किया गया। साथ ही उनकी हर समय मदद का भरोसा दिलाया गया। सोमवार को ग्राम निवारमंडी में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक आदेश चौहान, पालिकाध्यक्ष नौशाद सम्राट, जूनियर हाईस्कूल धर्मपुर की प्रधानाचार्य गीता चौहान ने किया। विधायक ने संस्था संचालक डोली चौहान की पीठ थपथपाते हुए कहा कि उनके परिवार की बेटी समाजसेविका के रूप में काम कर रही है। यह गर्व की बात है। पालिकाध्यक्ष नौशाद सम्राट एवं गीता चौहान ने संस्था की हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। संस्था डायरेक्टर महेंद्र चौहान,उनकी पत्नी सुनीता देवी ने अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.