हापुड़, फरवरी 13 -- 14 फरवरी को मनाए जाने वाले वैलेनटाइन डे के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। संगठन के प्रतिनिधियों ने सार्वजनिक स्थानों पर होने वाले प्रेम प्रदर्शन को भारतीय संस्कृति के विरुद्ध बताते हुए इस पर रोक लगाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल देश, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करते रहे हैं। संगठन का आरोप है कि वैलेनटाइन डे के नाम पर कुछ युवक-युवतियां सार्वजनिक स्थानों जैसे फूड रेस्टोरेंट, पिज्जा रेस्टोरेंट, पार्क और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अशोभनीय आचरण करते हैं, जिससे सनातन संस्कृति पर आघात पहुंचता है। संगठन पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की कि 14 फरवरी को ऐसे स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए और किसी भी प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.