बुलंदशहर, फरवरी 6 -- क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर वैलेंटाईन वीक को लेकर बाजार सजा रहा। प्रेम का इजहार करते हुए लोगों ने एक दूसरे को गुलाब दिए। जिसके चलते फूलों की दुकानों पर गुलाब की बिक्री रही। वैलेंटाइन वीक को लेकर बाजार में रौनक दिखने लगी है। प्रेमियों के लिए लोग उपहार खरीदने को बाजार में पहुंचकर गिफ्ट आदि की खरीदारी कर रहे हैं। गिफ्ट शॉप्स हो या फूल की दुकानें सभी ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। वैलेंटाइन के लिए आकर्षक गिफ्ट दुकानों में सज चुके हैं। गिफ्ट शॉप्स पर टैडी बियर, आर्टिफिशियल फ्रेगनेंस रोज, ग्रीटिंग कार्ड्स, और ढेरों उपहार बाजार में वैलेंटाइन वीक में बिकने को तैयार हैं। गांधी रोड, पहासू रोड, शिकारपुर रोड, सुभाष रोड, कॉलेज रोड सहित विभिन्न मार्गों पर दुकानें उपहारों से सजी हुई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...