नई दिल्ली, जनवरी 28 -- वैलेंटाइन वीक प्यार, एहसास और दिल से जुड़ी भावनाओं को खुलकर जाहिर करने का सबसे खास समय माना जाता है। इस दौरान लोग अपने पार्टनर, क्रश या किसी बेहद खास शख्स के सामने अपने दिल की बात रखने की हिम्मत जुटाते हैं। लेकिन कई बार भावनाएं बहुत गहरी होती हैं और शब्द कम पड़ जाते हैं। ऐसे में शायरी प्यार के इजहार का सबसे खूबसूरत और असरदार जरिया बन जाती है। शायरी ना सिर्फ दिल की बात को नर्म अंदाज में कहती है, बल्कि सामने वाले के दिल को भी छू जाती है। चाहे पहली मोहब्बत का इजहार हो या सालों पुराने रिश्ते में प्यार को फिर से ताजा करना, रोमांटिक शायरियां हर मौके को यादगार बना देती हैं। इस वैलेंटाइन वीक स्पेशल में हम आपके लिए लेकर आए हैं प्यार के इजहार के लिए दिल को छू लेने वाली शायरियां-पहली मोहब्बत का एहसास तुम्हें देख कर दिल ने ये फ...