नई दिल्ली, फरवरी 11 -- रियलमी ने अपने पिछले साल दिसंबर में लॉन्च हुए - Realme Narzo 90x 5G का नया कलर वेरिएंट लॉन्च किया है। कंपनी ने इस फोन को नाइट्रो ब्लू और फ्लैश ब्लू में लॉन्च किया था। अब यह नए कलर ऑप्शन में भी आने लगा है। इस कलर का नाम वैलेंटाइन्स स्पेशल मरून है। वैलेंटाइन्स वीक में आए इस स्पेशल कलर वेरिएंट की सेल वैलेंटाइन्स डे यानी 14 फरवरी को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। आप इसे अमेजन इंडिया और रियलमी इंडिया की वेबसाइट से खरीद सकेंगे। कीमत का नहीं किया खुलासाकंपनी ने फोन के नए कलर वेरिएंट की कीमत का खुलासा अभी नहीं किया है। माना जा रहा है कि इसकी कीमत बाकी दोनों कलर वेरिएंट जितनी ही होगी। कंपनी कीमत का खुलासा करने के साथ लॉन्च ऑफर्स या लिमिटेड डिस्काउंट्स की भी जानकारी दे सकती है। फोन के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर में कंपनी ने कोई बदलाव नह...