मुजफ्फर नगर, फरवरी 7 -- मुजफ्फरनगर। फरवरी का महीना शुरू होते ही फिजाओं में प्यार की सुगंधी घुलने लगी है। वैलेंटाइन वीक के पहले दिन, यानी रोज डे पर बाजारों में गुलाब के फूलों की जबरदस्त बिक्री देखने को मिली। युवाओं में इस दिन को लेकर खासा उत्साह रहा, जिसके चलते सुबह से ही फूलों की युवाओं ने गुलाब के फूलों की खरीदारी की। शनिवार को गुलाब की कीमतों में 3 से 4 गुना तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जो गुलाब आम दिनों में 5 से 10 रुपये में बिकता था, उसकी कीमत आज 25 से 30 रुपये तक पहुंच गई। बावजूद इसके युवाओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। लाल गुलाब के साथ-साथ पीले और सफेद गुलाबों की भी खूब डिमांड रही। बाजार में सिंगल स्टैम के बजाय सजे-धजे बुके (गुलदस्ते) युवाओं की पहली पसंद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...