जमशेदपुर, फरवरी 6 -- वैलेंटाइन वीक 7 फरवरी से रोज डे से शुरू होगा। कपल और युवा अपने-अपने तरीके से वीक सेलिब्रेट करेंगे। रोज डे पर प्रेमी जोड़े एक-दूसरे को गुलाब देकर प्यार का इजहार करते हैं। इसे देखते हुए बाजारों में गुलाब की मांग बढ़ गई है। साकची, बिष्टूपुर, सोनारी, कदमा, मानगो सहित शहर के सभी प्रमुख बाजारों में लाल गुलाब के अलावा अन्य किस्मों के गुलाब के फूल की खेप मंगाई गई है। हालांकि, इस वीक में ज्यादातार लोग लाल गुलाब की ही खरीदारी करते हैं। बढ़ती मांग को देखते हुए एक दिन पहले ही गुलाब की खेप पहुंच जाएगी। गुलाब की आपूर्ति के लिए कोलकाता, बेंगलुरु, पुणे और हावड़ा, कोलाघाट से विभिन्न किस्म के फूल मंगाए गए हैं। साकची के विक्रेता आशीष सिंह ने बताया कि लाल गुलाब की सबसे ज्यादा मांग रहती है। बेंगलुरु और पुणे से आने वाले गुलाब की खुशबू लंबे...