रामपुर, फरवरी 14 -- यूपी के रामपुर में वेलेंटाइन डे के दिन बिलासपुर थाना क्षेत्र में एक लव स्टोरी का दुखद अंत हो गया। प्रेमिका से कहासुनी के बाद प्रेमी ने मौत का रास्ता चुन लिया और घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि युवती ने 'प्यार की परीक्षा' मांगी थी, जिससे उपजे विवाद में युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। नगर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की शिव विहार कॉलोनी निवासी गगन सागर (पुत्र ओमप्रकाश सागर) रुद्रपुर-बिलासपुर बॉर्डर स्थित चीमा कॉलोनी में किराए पर कमरा लेकर रहता था। वह यहाँ मूवी एडिटिंग की कोचिंग कर रहा था। परिजनों के मुताबिक, इसी दौरान गगन की मुलाकात रुद्रपुर निवासी एक युवती से हुई और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। यह भी पढ़ें- वैलें...