लखनऊ, फरवरी 14 -- लखनऊ। संवाददाता कृष्णा नगर स्थित संत आसाराम बापू आश्रम से शनिवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा का मुख्य उद्देश्य वैलेंटाइन डे को मातृ पितृ पूजन दिवस के रूप में मनाने का संदेश देना रहा। आश्रम संचालक अर्जुन भाई ने कहा कि 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे की जगह माता-पिता पूजन दिवस की शुरुआत वर्ष 2007 में पूज्य बापू ने की थी। माता पिता का प्रेम ही निस्वार्थ प्रेम है। शोभायात्रा संत आसाराम बापू आश्रम से शुरू होकर आलमबाग बस अड्डा होते हुए, टेढ़ी पुलिया, इको गार्डन से वापस आश्रम पर समाप्त हुई। यात्रा में विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, पार्षद रामनरेश रावत आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...