मुरादाबाद, फरवरी 14 -- शिवसेना (उद्धव बाला साहब ठाकरे) के कार्यकर्ता शनिवार को वैलेंटाइन-डे के विरोध में सड़कों पर उतरे और शहर में कई जगहों पर प्रदर्शन करके वैलेंटाइन डे मनाने को लेकर अपना विरोध जाहिर किया। रामगंगा विहार स्थित वेव मॉल समेत कई जगहों पर शिवसैनिकों ने प्रदर्शन करके वैलेंटाइन डे के विरोध में नारे लगाए। जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा, मुदित उपाध्याय, शिबू पांडेय, अरुण ठाकुर, आकाश आर्य, उमेश ठाकुर, पंकज पाल, जीतू, विशाल सैनी, सुरेश सैनी, राहुल, विक्की कश्यप, प्रदीप ठाकुर, मयंक सैनी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...