मुजफ्फर नगर, फरवरी 10 -- क्रांति सेना कार्यालय पर महिला मोर्चा क्रांति सेना जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी के नेतृत्व व शिवसेना द्वारा 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के विरोध में लठ पूजन का कार्यक्रम किया। इस अवसर पर पूनम चौधरी ने कहा कि अगर कोई भी रेस्टोरेंट में संदिग्ध हालत में मिल गया तो हम उसका लठो से इलाज कर देंगे। 14 फरवरी को पुलवामा में जो अटैक हुआ था उसके लिए ब्लैक डे मनाना चाहिए ना कि वैलेंटाइन डे। पुलवामा जो शहीद हुए हैं उनके लिए श्रद्धांजलि का दिन होना चाहिए उसे दिन ब्लैक डे घोषित होना चाहिए इसलिए। इस अवसर पर सुमन विश्वकर्मा, राखी प्रजापति, मोनिका प्रजापति, निधि शर्मा, मिथिलेश गिरी, अनीता प्रजापति, सुमन प्रजापति, सीमा, मीनू शर्मा, सरिता शर्मा, अनोखी दुबे आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.