गुड़गांव, फरवरी 13 -- गुरुग्राम, संवाददाता। वैलेंटाइन डे को लेकर गुरुग्राम पूरी तरह इश्क के रंग में रंग चुका है। शहर के मॉल, बाजार, कैफे और रेस्टोरेंट्स को आकर्षक सजावट से सजाया गया है। कपल्स और युवाओं के लिए लाइव म्यूजिक, थीम बेस्ड डेकोरेशन, सेल्फी पॉइंट और स्पेशल डिनर जैसी व्यवस्थाएं की गई हैं। गिफ्ट की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ बढ़ गई है, जिससे बाजारों में रौनक लौट आई है। थीम के साथ सजाएं गए मॉल प्यार के इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए शहर के प्रमुख मॉल्स में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मॉल परिसर को रेड और पिंक थीम पर सजाया गया है, जहां हार्ट शेप डेकोरेशन, फोटो बूथ और सेल्फी जोन तैयार किए गए हैं। शाम के समय कई जगह लाइव म्यूजिक और डांस परफॉर्मेंस होंगे, वहीं कपल गेम्स और कॉन्टेस्ट भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। बाजारों में...