नई दिल्ली, फरवरी 13 -- वैलेंटाइंस डे प्यार और जश्न का दिन माना जाता है लेकिन पिछले कुछ सालों में यह साइबर अटैकर्स के लिए भी बड़े 'मौके का दिन' बन गया है। वैलेंटाइंस वीक में कई लोग गिफ्ट, डेटिंग ऐप्स और ऑनलाइन शॉपिंग का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, यही वजह है कि स्कैमर्स भी नए-नए तरीके निकाल रहे हैं। ऐसे में कई बार लोग झूठे प्यार के भरोसे में और लापरवाही के चलते अपनी मेहनत की कमाई से हाथ धो बैठते हैं।सबसे ज्यादा होते हैं रोमांस स्कैम सबसे आम फ्रॉड रोमांस स्कैम के नाम से किए जाते हैं। इसमें अटैकर्स सोशल मीडिया या डेटिंग ऐप्स पर फेक प्रोफाइल बनाते हैं। वे पहले दोस्ती करते हैं, फिर इमोशनल कनेक्ट बढ़ाते हैं और कुछ ही दिनों में प्यार का इजहार करने लगते हैं। जब भरोसा हो जाता है तो वे अचानक किसी इमरजेंसी, गिफ्ट, टिकट या मेडिकल नीड का हवाला देकर पैसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.