नई दिल्ली, फरवरी 6 -- भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 विश्व कप फाइनल में दमदार शतक जड़ा है। वैभव सूर्यवंशी ने काफी सूझबूझ भरी पारी खेली और बिना रिस्क लिए लंबे-लंबे शॉट लगाए हैं। वैभव ने 55 गेंद में अपने 100 रन पूरे किए। वैभव ने अपनी पारी के दौरान अब तक 16 बाउंड्री लगाई है। इस दौरान उन्होंने 8 छक्के और 8 चौके लगाए हैं। अंडर-19 विश्व कप में इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को और भारत ने अफगानिस्तान को हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए खराब शुरुआत की। टीम के सलामी बल्लेबाज आरोन जॉर्ज 11 गेंद में 9 रन ही बना सके। इसके बाद भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी के बीच दूसरे विकेट के लिए 90 गेंद में 142 रन की साझेदारी हुई। आयुष 51 गेंद में 53 रन बनाकर पवेलियन ल...