नई दिल्ली, फरवरी 6 -- टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बल्ला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। भारत का अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में मुकाबला इंग्लैंड के खेला जा रहा है। इस मुकाबले में ताबड़तोड़ बैटिंग कर वैभव सूर्यवंशी 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। एक रिकॉर्ड अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का, वहीं दूसरा रिकॉर्ड है अंडर-19 वनडे क्रिकेट में 100 छक्के पूरे करने का। खबर लिखे जाने तक वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में अर्धशतक जड़ चुके हैं। वह 41 गेंदों पर 7 चौकों और 5 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 71 रन जोड़ चुके हैं। यह भी पढ़ें- T20 WC के पहले दिन का शेड्यूल कर लीजिए नोट, भारत-पाक करेंगे अभियान का आगाज अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड इससे पहले दो ख...