नई दिल्ली, दिसम्बर 26 -- भारत के पूर्व कप्तान और राष्ट्रीय चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष कृष्णमचारी श्रीकांत ने बीसीसीआई से गुजारिश की है कि वैभव सूर्यवंशी को जल्द से जल्द सीनियर सेटअप में शामिल किया जाए। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का उदाहरण देते हुए कहा कि वह भी कम उम्र में टीम इंडिया के सीनियर सेटअप का हिस्सा बन गए थे। टी20 वर्ल्ड कप के लिए इंडिया के स्क्वाड का ऐलान पहले ही हो चुका है लेकिन श्रीकांत का कहना है कि भले ही अब देर हो चुकी है लेकिन चयनकर्ता चाहे तो सूर्यवंशी को फास्ट-ट्रैक करके अब भी वर्ल्ड कप स्क्वाड में शामिल कर सकते हैं। एज-ग्रुप क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी के तेजी से उभार और डोमेस्टिक क्रिकेट में उनके प्रदर्शन को देखते हुए श्रीकांत ने कहा कि इस युवा की तकनीक और रनों की भूख उसे बाकी से अलग बनाती है। पूर्व कप्तान ने कहा कि सचिन ते...