नि.प्र, फरवरी 12 -- अंडर 19 विश्व कप में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से दुनिया को चौंकाने वाले बिहार के वैभव सूर्यवंशी एक और अहम इम्तिहान के मुहाने पर खड़े हैं। महज 14 वर्ष की उम्र में बड़े-बड़े गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाला समस्तीपुर का युवा सितारा अब सीबीएसई की 10वीं बोर्ड परीक्षा तैयारी में जुट गया है। एक तरफ आईपीएल तो दूसरी ओर परीक्षा की तैयारी। 'वंडर ब्वॉय' वैभव के लिए यह वक्त किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। अंडर-19 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत के बाद घर लौटे वैभव परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं। वैभव समस्तीपुर में ताजपुर प्रखंड के मॉडेस्टी स्कूल के छात्र हैं। 26 मार्च से आईपीएल शुरू हो रहा है। वहीं, 17 फरवरी से शुरू होने वाली 10वीं बोर्ड की परीक्षा के लिए उनका एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। विद्यालय प्रशासन ने पुष्टि की है कि वैभव की ...