बेगुसराय, फरवरी 7 -- बेगूसराय। गांधी स्टेडियम बेगूसराय में भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम को विश्व विजेता बनने पर जिला क्रिकेट संघ व जिले के खिलाड़ियों ने जीत पर जश्न मनाया। खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। खास कर समस्तीपुर के ताजपुर के रहने वाले वैभव सूर्यवंशी के द्वारा विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए विशेष तौर पर खिलाड़ियों में ज्यादा खुशी थी। मौके पर जिला क्रिकेट संघ सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने कहा कि निश्चित रूप से भारतीय क्रिकेट आज पूरे विश्व में सबसे अग्रणी भूमिका में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि वह दिन दूर नहीं की वैभव सूर्यवंशी पूरे भारतीय क्रिकेट का सितारा बनकर उभर कर आएगा। मौके पर रामविरित शरण, रामकुमार, चंदन कुमार, ललन, ललित, निराला कुमार, पल्लव कुमार, शिवम कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.