औरंगाबाद, फरवरी 19 -- दाउदनगर,संवाद सूत्र। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने 2025 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की है। औरंगाबाद जिला उपाध्यक्ष वैभव विशाल उर्फ टैगोर को ओबरा विधानसभा से बीएलए-1 नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर दाउदनगर नगर अध्यक्ष श्याम पाठक ने कहा की सदस्यों और समर्थकों में उत्साह है। वैभव विशाल की नियुक्ति से पार्टी को मजबूत नेतृत्व और दिशा मिलने की उम्मीद है। शमशेरनगर अध्यक्ष संजय शर्मा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रंजन वर्मा, सुरेंद्र यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष शंभू कुमार, प्रो. अटल बिहारी वाजपेई उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...