बिल्ल्होर, जनवरी 2 -- कानपुर हाईवे पर धर्मपुर गांव के पास रिंद नदी पुल पर शुक्रवार दोपहर वैन व आटो की टक्कर में सात लोग घायल हो गए। हाईवे पर पड़े घायलों की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बिधनू सीएचसी पहुंचाया। यहां से प्राथमिक इलाज के बाद छह लोगों को हैलट रेफर कर दिया गया। घाटमपुर से सवारियां लेकर कानपुर जा रही आटो अभी धर्मपुर बंबा से आगे रिंद नदी पुल के पास ही पहुंचा था तभी सामने से आ रही वैन से सीधी टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार सात लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान घाटमपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी 28 वर्षीय अनुराग, फरीदपुर निवासी 36 वर्षीय राम सिंह, 21 वर्षीय राज, चौबेपुर थाना क्षेत्र के हुलाशपुर निवासी 26 वर्षीय दीपक, धौकलपुर निवासी 64 वर्षीय महेश कुमार, घाटमपुर के कूष्मांडा नगर...