लखनऊ, फरवरी 24 -- बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र के चंद्रिका देवी मंदिर रोड पर सोमवार दोपहर एक स्कूली वैन बेकाबू होकर सड़क किनारे बनी पानी की टंकी से टकराकर पलट गई। हादसे के वक्त वैन में करीब डेढ़ दर्जन स्कूली बच्चे सवार थे। घटना को देखकर आसपास के लोग दौड़े और वैन में फंसे बच्चों को निकला। हादसे में तीन बच्चों के मामूली चोट आई। घायल बच्चों का इलाज कराने के बाद घर भेज दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे स्कूल छूटने के बाद वैन से करीब डेढ़ दर्जन बच्चे अपने घर जा रहे थे। तभी वैन बेकाबू हो गई और सड़क किनारे बनी पानी की टंकी से टकरा कर पलट गई। हादसा देखकर आसपास के लोग बच्चों को बचाने के लिए दौड़े। लोगों ने वैन में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। इस बीच किसी ने पुलिस को वैन पलटने की जानकारी दी। सूचना पर पाकर पुलिस मौके पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.