गिरडीह, फरवरी 7 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद चौक पर गुरुवार देर रात तेज रफ्तार एक पिकअप वैन ने पीछे से एक बाइक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए बेंगाबाद के सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें चकाई बिहार के कुमाडीह के पिंटू सोरेन, चकाई गोविंदपुर के चेतु तुरी, देवरी भेलवाघाटी कारीझार गांव के रामलाल टुडू शामिल हैं। जबकि सड़क दुर्घटना के बाद चालक पिकअप वैन लेकर फरार हो गया। बाइक सवार तीनों घुठिया के छछंदों स्थित टायर फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। घटना की रात तीनों एक बाइक से बेंगाबाद चौक सामान खरीदने आए थे। सामान लेकर तीनों एक बाइक से बेंगाबाद दामोदरडीह होकर फैक्ट्री जा रहे थे। इस बीच पीछे से तेज रफ्तार से आ रही पिकअप वैन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.