पटना, नवम्बर 24 -- उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि विभाग का पूरा जोर वैध खनन को बढ़ावा देने एवं पारदर्शी नीतियों के जरिए हर वर्ग तक इसका लाभ पहुंचाने पर रहेगा। बालू खनन के क्षेत्र में रोजगार के नये-नये अवसर सृजित होंगे। वे सोमवार को खान एवं भूतत्व विभाग में मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। खान एवं भूतत्व मंत्री ने कहा कि अवैध खनन पर पूरी तरह रोक लगेगी और खनिज संसाधनों का उपयोग बिहार के विकास और आम जनता के हित में होगा। वैध खनन से जहां राज्य का राजस्व बढ़ेगा, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। साथ ही बिहार तेजी से समृद्धि की ओर अग्रसर होगा। इस अवसर पर विभाग के सचिव दिवेश सेहरा, निदेशक विनोद दूहन समेत अन्य वरीय अधिकारियों ने मंत्री का अभिनंदन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.