सहारनपुर, फरवरी 18 -- आर्य समाज देवबंद का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव बुधवार को प्रारंभ हुआ। पहले दिन प्रात: आयोजित वैदिक यज्ञ में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया। बुधवार को देवबंद के पत्थर का कुआ स्थित आर्य समाज स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विनोद दधीचि के सुंदर भजन ईश स्तुति स्वरूप सुनाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। इस दौरान अमरेश आर्य ने ईश्वर की उपासना के संबंध में मनमोहक भजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में बिजनौर से आए आचार्य योगेश दत्त आर्य ने देश की उन्नति के लिए प्रार्थना करते हुए बच्चों को कहानी सुना कर लाभान्वित किया। आचार्य शिव कुमार आर्य ने कुरीतियों एवं पाखंड के निवारण के उपाय सुझाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिपाल आर्य और संचालन मास्टर जनेश्वर आर्य ने किया। इस दौरान मुकेश आर्य, डा सुरेंद्र आर्य, ऊषा आर्य, डा. कांता त्यागी, डा. ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.