हजारीबाग, मई 24 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। प्रखंड के नयाटांड़ पंचायत के पिपराडीह ग्राम में आयोजित पांच दिवसीय वैदिक श्री श्री 1008 शिव परिवार एवं हनुमंतलला प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। आचार्य देवनंदन मिश्रा एवं बनारस के पंडितों ने वेद पाठ,देवी देवता पूजन ,नगर भ्रमण ,प्राण प्रतिष्ठा,हवन व आरती वैदिक मंत्रोचारण द्वारा किया गया। महायज्ञ में मुख्य पुजारी बालेश्वर प्रजापति,बंधु प्रजापति,डेगन प्रजापति,रोहन प्रजापति ,चरकु प्रजापति आदि शामिल हुए।वहीं आचार्य देवनंदन मिश्रा ने बताया कि गांव में यज्ञ ,हवन होने से नाकारात्मक शक्तियों का नाश होता है और क्षेत्र में सकारात्मक उर्जा का संचार होता है। गांव में सुख समृद्धि आती है। अंतिम दिन महायज्ञ समिति पिपराडीह की ओर से यज्ञ पुर्णाहुति के उपलक्ष्य में भव्य जागरण कार्यक्रम का आयो...