महाराजगंज, फरवरी 13 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा कस्बे में स्थित मां बनैलिया मंदिर प्रांगण में स्थापित शिव मंदिर में संरक्षक मुन्ना सिंह की नेतृत्व में शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन हुआ। 11 ब्राम्हणों के जाप एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुख्य यजमान संतोष जायसवाल व संगीता जायसवाल, अमरदीप सिंह व रीता सिंह, ज्वाला शुक्ला व रेनू शुक्ला, रमानाथ मिश्रियाहे व कुमोदनी देवी एवं प्रमोद जायसवाल व सरोज जायसवाल ने प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े सभी धार्मिक अनुष्ठानों की विधि पूरा कराया। मंत्रोच्चार एवं हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा मंदिर प्रांगण गुंजायमान हो उठा। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के समापन बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने महादेव के दर्शन प्राप्त कर सुख, शांति और समृद्धि बने रहने की कामना की। इस दौरान मंदिर के सं...