देवरिया, दिसम्बर 6 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के राजकीय आईटीआई परिसर में शुक्रवार को समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 415 जोड़ों का विवाह कराया गया, जिसमें 387 हिन्दू एवं 28 मुस्लिम का विवाह सम्पन्न हुआ है। उन्हें गृहस्थी के सामान उपहार के रूप में दिए गए। नव दंपत्ति को आशीर्वाद दिया गया। योजना के तहत कार्यक्रम में सुबह से ही चिह्नित किए गए युवक, युवतियों के साथ परिजन आईटीआई परिसर में पहुंचने लगे। यहां लगे बड़े पाण्डाल शादी के मंडप के रूप में बना था। वर-वधू बैठे। इसके बाद आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रीति-रिवाज से शादी का कार्यक्रम शुरू हुआ। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने कलश पूजन किया। वर-वधू ने वचन और सात फेरे लिए। इसके साथ अन्य कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.