जामताड़ा, फरवरी 12 -- वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का समापन फतेहपुर,प्रतिनिधि। फतेहपुर के चौकुंदा गांव स्थित नवदुर्गा मंदिर परिसर में फतेहपुर गायत्री आयोजक कमिटी परिवार के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का गुरुवार को विधिवत पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया। समापन के अवसर पर पूरा क्षेत्र वैदिक मंत्रोच्चार, हवन की सुगंध और भक्ति संगीत से भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। गायत्री परिवार हरिद्वार से पधारे यज्ञाचार्य पंडित सुनील श्रीवास्तव ने वैदिक विधि-विधान के साथ यज्ञ संपन्न कराया। उन्होंने श्रद्धालुओं को गायत्री मंत्र की महत्ता बताते हुए आध्यात्मिक जीवन में यज्ञ की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। पूर्णाहुति के दौरान समिति के सदस्यों, स्थानीय ग्रामीणों, युवाओं एवं महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और श्रद्धा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.